होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पूजा घर में 5 करोड़ कैश का वीडियो वायरल, महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 19, 2026 9:58 AM

त्रिपुरा। भगवान के सामने करोड़ों रुपये की नकदी रखकर पूजा करती महिला कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अगरतला ईस्ट थाने में तैनात कांस्टेबल मेनका देबबर्मा और उसके पति अजीत देबबर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

त्रिपुरा में भगवान के सामने करोड़ों रुपये की नकदी रखकर पूजा करती एक महिला कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में नोटों की गड्डियों के बीच बैठी महिला की पहचान अगरतला ईस्ट पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल मेनका देबबर्मा के रूप में हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मेनका देबबर्मा और उसके पति अजीत देबबर्मा, जो त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में जवान हैं, को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में भगवान के सामने करीब 5 करोड़ रुपये नकद रखे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को शक है कि मामला बड़े वित्तीय घोटाले और अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इस मामले में 15 अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की गूंज मुख्यमंत्री माणिक साहा तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो पुराना हो सकता है और फिलहाल जांच जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment