सिंगरौली। जिले के प्रवास पर आई प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके (मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) ने सूर्या भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2026 की हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा में प्रदेश व जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने जिले के प्रवास के दौरान सूर्या भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में प्रदेश और जिला स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के साथ मिलकर विद्यार्थियों को पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण का आधार है और विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास पर भी जोर दिया। राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मेहनत और लगन को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।
