होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह! शादी का दबाव पड़ते ही नर्स की रची गई साजिशन हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, July 20, 2026 3:40 AM

मेरठ। हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन सुरेश चंद और उसके साथी फरहान को गिरफ्तार किया है।

मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के टेक्नीशियन सुरेश चंद और उसके साथी फरहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुरेश और नेहा के बीच पिछले सात महीने से प्रेम संबंध थे। शादी का दबाव बनने पर सुरेश ने फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि नेहा को ड्रिप के जरिए जहरीला रासायनिक पदार्थ दिया गया, बेहोश होने के बाद उसे सल्फास खिलाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने फर्जी सुसाइड नोट लिखकर मृतका के कपड़ों में रख दिया था। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सिरिंज, ड्रिप, जहरीला पदार्थ, नोट पैड और मोबाइल फोन भी बरामद करने का दावा किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment