होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 6, 2026 9:27 AM

बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने साथ जीने-मरने की कसमें निभाते हुए ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने साथ जीने-मरने की कसमें निभाते हुए आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास हुआ। रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

प्रेम प्रसंग बना वजह?-
पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने यह कदम उठाया। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटनास्थल के पास एक अज्ञात बाइक भी बरामद हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों उसी से वहां पहुंचे थे।

जांच जारी, नहीं मिला सुसाइड नोट-
जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment