गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ करीब 150 फीट ऊंचे संचार टावर पर चढ़ गई। महिला कथित प्रेमी के साथ रहने की मांग पर अड़ी रही, जिससे रेलवे स्टेशन परिसर में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
गोंडा जिले में शुक्रवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ करीब 150 फीट ऊंचे संचार टावर पर चढ़ गई। महिला कथित प्रेमी के साथ रहने की मांग पर अड़ी रही, जिसके चलते पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने करीब 9 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। आखिरकार महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है, जबकि कथित प्रेमी भी अब साथ नहीं रह रहा और आर्थिक मदद भी नहीं कर रहा। उल्लेखनीय है कि इसी महिला ने मार्च 2026 में उसी व्यक्ति पर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया था। इससे पहले जून में भी वह इसी तरह एक संचार टावर पर चढ़ चुकी थी, जहां घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया था।
