होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, हाथ में चाकू लेकर मचाया हंगामा।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, August 26, 2026 7:42 AM

मोतिहारी। रक्सौल अनुमंडल के परेउवा वार्ड नंबर-1 स्थित बौधि माई स्थान के पास मंगलवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टॉवर की ऊंची चोटी पर चढ़ गई। उसके हाथ में चाकू होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

देखे वीडियो-

रक्सौल के परेउवा वार्ड नंबर-1 में मंगलवार को प्रेम प्रसंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती मोबाइल टॉवर की चोटी पर चढ़ गई और हाथ में चाकू लेकर नीचे मौजूद लोगों को डराने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवती की पहचान परेउवा निवासी नजमुद्दीन अंसारी की बेटी रूबी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही विवेक नामक युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। सूचना पर हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने लाउडस्पीकर के जरिए युवती को समझाया और उसकी मांग पूरी कराने का भरोसा देते हुए सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की। रक्सौल अंचलाधिकारी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment