झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 42 वर्षीय लखन आदिवासी ने अपनी प्रेमिका के सामने मंदिर परिसर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छलांग लगाते ही गमछा टूट गया, जिससे वह नीचे पत्थरों पर गिर पड़ा। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 42 वर्षीय लखन आदिवासी ने अपनी प्रेमिका के सामने मंदिर परिसर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छलांग लगाते ही गमछा टूट गया, जिससे वह नीचे पत्थरों पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखन मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले का निवासी था और पिछले कुछ समय से अपनी साथी लक्ष्मी के साथ बिरगुवां गांव में रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद लखन घर से निकल गया। लक्ष्मी ने बताया कि उसने मंदिर परिसर में लखन को पेड़ पर चढ़कर फंदा बनाते देखा और उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट में है, तो अपने परिवार, मित्रों या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद लें। संकट की स्थिति में स्थानीय हेल्पलाइन से भी संपर्क किया जा सकता है।
