मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आधी रात विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके ससुरालियों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया गया और उसकी जमकर पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
देखे वीडियो-
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आधी रात विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ससुरालियों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक की पिटाई करने के बाद उसे रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि युवक का युवती से शादी से पहले प्रेम प्रसंग था। युवती की शादी के बाद भी दोनों के संपर्क में होने की बात सामने आई है। शनिवार रात युवक प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। वायरल वीडियो में युवक रस्सी के सहारे उल्टा लटका दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। युवक के देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे। इसके बाद मामले में समझौते को लेकर बातचीत होने की बात सामने आई है। युवक को छोड़ने के बदले रुपये के लेनदेन की चर्चा भी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
