होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, August 8, 2026 1:13 PM

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों और महिला के परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर उसके पैरों के तलवों पर डंडों से पीटा गया। महिला के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

देखे वीडियो-

डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक को रस्सी से बांधकर उसके पैरों के तलवों पर डंडे बरसाए गए। महिला के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार को महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर उन्होंने दरवाजा बंद कर महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर दोनों को पकड़ लिया गया और युवक के साथ मारपीट की गई। वीडियो वायरल होने के बाद डेरापुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार 112 पीआरवी युवक को थाने लेकर आई थी, जहां उसका शांति भंग की धारा में चालान किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment