होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 23, 2026 9:50 AM

कानपुर। शहर के साकेत नगर इलाके में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसकी एक शादीशुदा महिला से कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल चैट व कॉल डिटेल खंगाल रही है। मृतक की पहचान सुबोध के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

मिली जानकारी के अनुसार साकेत नगर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उसकी एक शादीशुदा महिला से बहस हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है। मृतक की पहचान सुबोध के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करता था। परिजनों का कहना है कि उसका मोहल्ले की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। सोमवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला वहां से चली गई। कुछ देर बाद सुबोध ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही किदवई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने महिला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर चैट और कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment