मथुरा। मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में पति के अपहरण और हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, पुत्री और पुत्री के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी भी बरामद की है। हालांकि, अपहृत मनोज सोनी की तलाश अभी जारी है।
गोविंदनगर थाना पुलिस ने मनोज सोनी के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी विमल चौधरी (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मनोज की बेटी का विमल से प्रेम प्रसंग था, जिसका मनोज विरोध करते थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद होता था। आरोप है कि पत्नी ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर मनोज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। मनोज के लापता होने के बाद उनके भाई ने 11 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पत्नी और बेटी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर 7 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने राधापुरम तिराहे से तीनों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस अपहृत मनोज सोनी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
