गुवाहाटी। पत्नी की हत्या कर उसका कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपाने के आरोपी रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के पुलिस वाहन से कूदने के बाद मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को मेडिकल जांच के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नरकासुर हिल्स के पास उसने कथित तौर पर पुलिस वाहन से छलांग लगा दी।
पत्नी की हत्या कर उसका सिर फ्रिज में छिपाने के आरोपी रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसे मेडिकल जांच के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नरकासुर हिल्स के पास वह कथित तौर पर पुलिस वाहन से कूद गया। पुलिस ने उसे बरामद कर GMCH पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, शव को मुर्दाघर में रखा गया है और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार, रामानुज पर अपनी पत्नी रिया की हत्या करने का आरोप था। बताया गया कि 3 सितंबर को कथित वैवाहिक विवाद के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी और शव के साथ क्रूरता की। इसके बाद 6 सितंबर की रात उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर अपराध कबूल किया था। आरोपी की सात दिन की पुलिस हिरासत रविवार को खत्म हो गई थी और सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाना था। इससे पहले मेडिकल जांच के दौरान उसने मीडिया के सामने अपराध पर पछतावा नहीं होने की बात कही थी। पुलिस अब उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
