होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पत्नी को मनाने के लिए चुराई ब्रांड न्यू कार, लेकर पहुंचा ससुराल; पुलिस ने दबोचा।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 15, 2026 9:46 AM

नोएडा। पत्नी से विवाद खत्म कर उसे खुश करने और अपना रुतबा दिखाने के लिए 22 वर्षीय युवक ने नोएडा के सेक्टर-18 की पार्किंग से कार ही चोरी कर ली। चोरी की हुंडई एक्सटर लेकर युवक एटा स्थित पत्नी के पास पहुंचा और उसे नई कार खरीदने की बात कही। लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद उसका पूरा खेल खुल गया।

पत्नी से चल रहे विवाद को खत्म कर उसे इंप्रेस करने के लिए 22 वर्षीय युवक ने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। युवक ने नोएडा के सेक्टर-18 की पार्किंग से एक कार चोरी की और उसे अपनी पत्नी के पास एटा ले गया। पत्नी से उसने कहा कि उसके लिए नई कार खरीदी है। हालांकि, युवक का यह झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सका और पुलिस ने उसे फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को गाजियाबाद निवासी टैटू आर्टिस्ट युवती इंटरव्यू देने नोएडा के सेक्टर-18 पहुंची थी। उसने अपनी हुंडई एक्सटर कार पार्किंग में खड़ी की थी। इंटरव्यू के बाद लौटने पर कार गायब मिली। युवती ने सेक्टर-20 थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से एटा निवासी 22 वर्षीय अरुण को डीएलएफ मॉल के पास अट्टापीर रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। वह पत्नी को खुश कर दोबारा घर बसाना चाहता था। इसी मकसद से उसने पार्किंग से कार चोरी की और उसे लेकर सीधे एटा पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने और तलाश तेज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया और कन्नौज में अपनी बहन के घर जाकर छिप गया। उसने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी, जबकि असली नंबर प्लेट गाड़ी की डिग्गी में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment