होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पत्नी, साली और प्रेमियों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, चार गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 25, 2026 5:25 AM

मुरादाबाद। जिले में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी, साली और उनके प्रेमियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि युवक को पहले चारपाई से बांधा गया, फिर करंट के झटके देकर और जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

जिले में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, साली और उनके प्रेमियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक को पहले चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, फिर कई बार करंट के झटके दिए गए और बाद में जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार ठाकुर की हत्या प्रेम-प्रसंग की रंजिश में की गई। मृतक की पत्नी आंचल का अंकित नामक युवक से संबंध था, जिसका पवन विरोध करता था। इसी को लेकर आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पवन को चारपाई से बांधकर बिजली के केबल से कई बार करंट लगाया। इसके बाद पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर जबरन पिला दिया गया। शरीर पर मिले करंट के निशानों और अन्य साक्ष्यों से हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद आरोपियों ने इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। वहीं पत्नी अस्पताल में रोने का नाटक करती रही। पुलिस ने मृतक की बहनों से पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment