होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख की लूट के दो इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 13, 2026 8:46 AM

गाजियाबाद। जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 27 लाख रुपये की कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश मारे गए। मारे गए आरोपियों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में हुई है। इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर समेत दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए।

जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फिल्मी मुठभेड़ में 27 लाख रुपये की कैश वैन लूट के दो इनामी आरोपी मारे गए। मृत बदमाशों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलीबारी में एक सब-इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में वेव सिटी इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने कार की रफ्तार बढ़ाते हुए पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में 15 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। घेराबंदी कड़ी होने पर बदमाश जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में समीर और डकैती के मास्टरमाइंड जुबैर को गोली लग गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूट के 9 लाख 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो पिस्टल, दो तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी पुलिस ने जब्त की है। जांच में सामने आया कि आरोपी Ghaziabad के विजयनगर इलाके के रहने वाले थे। वारदात के बाद उन्होंने सबूत मिटाने के लिए कैश वैन के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि जुबैर विजयनगर में बांस-बल्ली की दुकान चलाता था। उसने अपने भाई शोएब और पड़ोसी फिरोज के साथ मिलकर 6 मई को कैश वैन चालक को बंधक बनाकर 27 लाख रुपये लूटे थे। इस मामले में पुलिस पहले ही मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल मुठभेड़ के दौरान फरार हुए शोएब और फिरोज की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने मारे गए दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment