होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पुलिस की वर्दी पहनकर चिट्टा पी रहे थे युवक, निहंगों ने पकड़ा; खंभे से बांधकर की पिटाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 24, 2026 9:29 AM

लुधियाना। थाना डेहलों क्षेत्र के गांव गोपालपुर की दाना मंडी के पास एक खाली प्लॉट में कथित तौर पर चिट्टे का सेवन कर रहे तीन युवकों को निहंग सिंहों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें से दो युवक पुलिस जैसी वर्दी पहने हुए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाना डेहलों क्षेत्र के गांव गोपालपुर की दाना मंडी के पास एक खाली प्लॉट में कथित रूप से चिट्टे का सेवन कर रहे तीन युवकों को निहंग सिंहों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें से दो युवकों ने पुलिस जैसी खाकी पैंट और काली टी-शर्ट पहन रखी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, निहंग सिंहों ने संदिग्ध हालत में खड़ी एक कार को देखकर उसमें बैठे युवकों से पूछताछ की। आरोप है कि युवक सिल्वर पन्नी और लाइटर की मदद से नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। निहंगों ने तीनों को पकड़ लिया। वायरल वीडियो में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पूछताछ और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। बाद में तीनों को थाना डेहलों पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मौके से लाइटर, जली हुई सिल्वर पन्नी और 10 रुपये का मुड़ा हुआ नोट बरामद हुआ है। एसआई गुरमीत सिंह की शिकायत पर अजय शर्मा, आकाशदीप और गुरकीरत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment