सिंगरौली। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अमित कुमार को सिंगरौली जिले का नया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अमित कुमार को सिंगरौली जिले का नया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। अमित कुमार इससे पहले खंडवा में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें सिंगरौली जिले में SDOP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में उनकी नई पदस्थापना को लेकर चर्चा है। सिंगरौली में नई जिम्मेदारी के तहत अमित कुमार के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने की चुनौती होगी। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिसिंग में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।
