होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्याज लदा ट्रक दो बाइक पर पलटा, 3 रिश्तेदारों की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 29, 2026 5:22 AM

अमेठी। जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग स्थित शंकरगंज चौराहा मोड़ के पास हुआ, जहां प्याज से लदा एक अनियंत्रित ट्रक दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया।

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग स्थित शंकरगंज चौराहा मोड़ के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्याज से लदा एक अनियंत्रित ट्रक दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार प्रिंस वर्मा (15), सनी वर्मा (25), राजू वर्मा (24) और अजीत वर्मा अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश वर्मा के यहां आयोजित भंडारे में शामिल होकर दो बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गौरीगंज की ओर से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजू, प्रिंस और सनी को मृत घोषित कर दिया। अजीत वर्मा का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर सड़क से हटाया गया और यातायात बहाल कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment