होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्यार में नाकाम कनाडाई आशिक का खूनी तांडव! पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 19, 2026 9:53 AM

पंजाब। लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। छह दिन पहले अगवा हुई सिंगर का शव नीलो नहर से बरामद किया गया।

लुधियाना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई। छह दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा हुई सिंगर का शव नीलो नहर से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के मुताबिक, 13 मई की रात इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से बाजार राशन लेने निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मृतका के भाई ने मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी इंदर कौर पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इनकार करने पर उसने रंजिश रखते हुए अपने साथियों संग सिंगर का अपहरण कर लिया। आरोप है कि कनाडा से पंजाब आए आरोपी ने रास्ते में इंदर कौर को पिस्तौल की नोक पर अगवा किया और बाद में हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी फिर कनाडा फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। इलाके में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment