सिंगरौली। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भावनात्मक माहौल देखने को मिला। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ई-कोल इंटरनेशनल स्कूल और संस्कार वैली विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को तिलक लगाकर राखी बांधी।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को स्नेह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को तिलक लगाकर राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व मनाया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ई-कोल इंटरनेशनल स्कूल एवं संस्कार वैली विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सुरक्षा के रिश्ते का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा के साथ उनकी शिक्षा और आत्मविश्वास भी बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
