होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

राखी मेले में दिखी स्व-सहायता समूहों की बहनों की हुनर और आत्मनिर्भरता की झलक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, August 28, 2026 6:41 AM

सिंगरौली। अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित राखी मेले में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। 25 से 28 अगस्त तक आयोजित मेले का राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह एवं देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने अवलोकन किया।

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में 25 से 28 अगस्त तक आयोजित राखी मेले में महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह एवं देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने मेले का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। मेले में हस्तनिर्मित पारंपरिक राखियों के साथ मिलेट्स, महुआ लड्डू, देशी अरहर दाल, प्राकृतिक शहद सहित विभिन्न स्थानीय खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पाद महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ जिले की पहचान को भी मजबूत कर रहे हैं। विधायक राम निवास शाह ने नागरिकों से स्थानीय उत्पाद खरीदकर महिला समूहों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment