एंटरटेनमेंट डेस्क। मेगा पावर स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ दुनियाभर में शानदार कमाई के साथ सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का जबरदस्त समर्थन मिला है, जिसके चलते यह साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है।
मेगा पावर स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह साल 2026 की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शुमार हो गई है। फिल्म की दमदार कहानी, भव्य प्रस्तुति और राम चरण के प्रभावशाली अभिनय ने इसे वैश्विक स्तर पर खास पहचान दिलाई है। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने यूनाइटेड किंगडम में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने की घोषणा की है। 27 जून को लंदन के सिनेवर्ल्ड हाउंसलो में होने वाले इस खास आयोजन में निर्देशक बुची बाबू सना, अभिनेता राम चरण और फिल्म की पूरी टीम शामिल होगी। इस दौरान दर्शकों को फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन देखने का मौका मिलेगा, जिसमें लगभग 5 मिनट 56 सेकंड का नया फुटेज जोड़ा गया है। सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए मेकर्स ने यूके के फैंस को इस विशेष कार्यक्रम का हिस्सा बनने का न्योता दिया है। माना जा रहा है कि यह आयोजन फिल्म की अंतरराष्ट्रीय सफलता का बड़ा उत्सव साबित होगा। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया गया है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट का भी सहयोग प्राप्त है। फिल्म के संगीत को ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जिसने दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल की है। शानदार सिनेमैटोग्राफी और भव्य प्रोडक्शन डिजाइन भी फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि 4 जून 2026 को रिलीज हुई ‘पेद्दी’ को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज ने वितरित किया था। फिल्म की लगातार सफलता यह साबित कर रही है कि मजबूत कहानी और बेहतरीन प्रस्तुति भाषा की सीमाओं से परे जाकर दर्शकों के दिलों में जगह बना सकती है।
