मनोरंजन। निर्माता Namit Malhotra की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् ने अपनी पहली झलक से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म की शुरुआत पारंपरिक राम-रावण युद्ध से नहीं, बल्कि उससे पहले की एक अहम पौराणिक घटना से होगी, जिसने कहानी को नया आयाम दिया है।
निर्माता Namit Malhotra की मेगा बजट फिल्म रामायणम् अपनी अनोखी कहानी और भव्यता को लेकर चर्चा में है। फिल्म की खास बात यह है कि इसकी शुरुआत पारंपरिक राम-रावण युद्ध से नहीं, बल्कि उससे पहले की एक अहम पौराणिक घटना से होगी। Nitesh Tiwari के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को Prime Focus Studios, DNEG और Monster Mind Creations के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। फिल्म का स्केल बेहद विशाल बताया जा रहा है, जो भारतीय सिनेमा में एक नया मानक स्थापित कर सकता है।
कहानी उस दौर को दिखाएगी जब रावण ने लंका पर कब्जा कर अपने सौतेले भाई कुबेर को वहां से बेदखल कर दिया था। इसके बाद सत्ता की महत्वाकांक्षा में रावण, कुबेर का पीछा करते हुए कैलाश पर्वत के पास स्थित अलकापुरी तक पहुंचता है, जहां दोनों के बीच भव्य युद्ध देखने को मिलेगा।
फिल्म का यह ओपनिंग वॉर सीक्वेंस दर्शकों को शुरुआत से ही कहानी में बांधने का काम करेगा। साथ ही, रावण के किरदार को एक जटिल और महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व के रूप में दिखाया जाएगा, जो पारंपरिक छवि से अलग होगा। रामायणम् को वैश्विक स्तर पर पेश करने की तैयारी है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी—पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में। खास बात यह है कि इसे IMAX फॉर्मेट में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिलेगा।
