होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

रास्ता रोककर युवक पर धारदार हथियार से हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा भी घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 6, 2026 11:44 AM

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम मजौना में शनिवार दोपहर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके चाचा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक द्विवेदी अपने चाचा राजकुमार द्विवेदी के साथ बोलेरो वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान मजौना स्थित शिव मंदिर के सामने जनक साकेत, श्रीनाथ साकेत और साजन साकेत ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान जनक साकेत ने धारदार हथियार से अभिषेक द्विवेदी पर हमला कर दिया। हमले में अभिषेक के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। युवक को बचाने पहुंचे उसके चाचा राजकुमार द्विवेदी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच आरोपी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जियावन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment