होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

रेलवे ट्रैक पर मिला 30 वर्षीय युवक का शव, एक पैर अलग।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 23, 2026 2:32 PM

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के माजन स्थित गायत्री मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सनी उर्फ मोहित सिंह परिहार, निवासी जरहा के रूप में बताई जा रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के माजन स्थित गायत्री मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सनी उर्फ मोहित सिंह परिहार, निवासी जरहा, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला, जबकि उसका एक पैर शरीर से अलग पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment