होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 22, 2026 10:59 AM

बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र के महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। तेंदुए के दिखाई देने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक तेंदुआ गांव निवासी सुनील साहू की बाड़ी में देखा गया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की योजना पर काम कर रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों को तेंदुए से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment