सिंगरौली। रिलायंस सासन पावर की क्षतिग्रस्त ऐशडाईक से उत्पन्न स्थिति और संभावित पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विशेषज्ञ समिति गठित की है। कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा विस्तृत जांच के लिए भेजे गए प्रतिवेदन के बाद गठित एक्सपर्ट टीम सिंगरौली पहुंची और ऐशडाईक का स्थल निरीक्षण शुरू किया।
रिलायंस सासन पावर की क्षतिग्रस्त ऐशडाईक को लेकर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विशेषज्ञ समिति गठित की है। कलेक्टर गौरव बैनल के प्रतिवेदन के बाद गठित एक्सपर्ट टीम सिंगरौली पहुंच गई है और ऐशडाईक का स्थल निरीक्षण कर तकनीकी एवं पर्यावरणीय जांच शुरू कर दी है। समिति ऐशडाईक के डिजाइन, निर्माण, संरचनात्मक व्यवस्था, संचालन और निर्धारित सुरक्षा मानकों का परीक्षण करेगी। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से से आसपास के क्षेत्र में हुए जलभराव, जल की गुणवत्ता और पर्यावरणीय प्रभावों का भी आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञ यह भी जांच करेंगे कि वर्तमान संरचना से भविष्य में जनहानि, संपत्ति को नुकसान या पर्यावरणीय क्षति की कोई आशंका तो नहीं है। तकनीकी कमी सामने आने पर समिति आवश्यक सुधारात्मक और निवारक उपायों की अनुशंसा करेगी। कलेक्टर गौरव बैनल ने जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डिजाइन, निर्माण या संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी कमी अथवा लापरवाही मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ऐशडाईक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए जनसुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है।
