होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

रिलायंस सासन पावर प्लांट से ड्यूटी के बाद लापता हुआ श्रमिक, परिजनों व कर्मचारियों का हंगामा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, July 19, 2026 6:16 AM

सिंगरौली। जिले के रिलायंस सासन पावर प्लांट से एक श्रमिक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और साथी कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

रिलायंस के सासन पावर प्लांट में शनिवार को एक श्रमिक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया। घटना के बाद परिजनों और साथी कर्मचारियों ने प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार, खम्हरिया निवासी जगदीश साकेत (32) शनिवार सुबह अपनी नियमित शिफ्ट में ड्यूटी करने प्लांट पहुंचे थे। उनकी ड्यूटी दोपहर दो बजे समाप्त हो गई, लेकिन इसके बाद वह प्लांट से बाहर नहीं निकले और घर भी नहीं पहुंचे। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजन प्लांट पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर आक्रोश फैल गया। श्रमिक के लापता होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी और ग्रामीण प्लांट के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने बैरिकेड्स हटाकर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि लापता श्रमिक की तलाश जारी है। प्लांट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। देर रात तक परिजन और कर्मचारी श्रमिक का पता लगाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर प्रदर्शन करते रहे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment