रायपुर। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक संचालित होगी।
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक चलेगी। 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल सुबह 10:30 बजे दुर्ग से रवाना होकर शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, चांपा, सक्ती, खरसिया और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 10 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे की इस अतिरिक्त सेवा से रक्षाबंधन पर दुर्ग से रायगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
