बलिया। जिले में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दुल्हन ने ससुराल पक्ष की ओर से लाई गई साड़ी पसंद नहीं आने पर शादी करने से इंकार कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। मामला दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव का है।
जिले में शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दुल्हन ने ससुराल पक्ष की ओर से लाई गई साड़ी पसंद नहीं आने पर शादी करने से इंकार कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के लौट गई। पुलिस के अनुसार, दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव निवासी अजय गोंड की बेटी निकी की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव निवासी विशाल गोंड से तय हुई थी। 11 मई को रेवती थाना क्षेत्र स्थित पंचरुख देवी मंदिर में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बताया गया कि शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन को ससुराल पक्ष की ओर से लाई गई साड़ी पसंद नहीं आई, जिसके बाद उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दुल्हन का भाई जीत नाथ गोंड, उसकी मां उमरावती देवी और लक्ष्मी देवी घायल हो गईं। घटना के बाद बारात बिना शादी के वापस लौट गई। पुलिस ने दुल्हन के पिता अजय गोंड की शिकायत पर दूल्हे विशाल गोंड, पवन, मनोज, हरेराम समेत 4 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
