होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

SAFE CLICK-2026 अभियान का भव्य समापन, हजारों लोगों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 9, 2026 3:46 AM

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए गए 15 दिवसीय SAFE CLICK-2026 अभियान 2.0 का भव्य समापन एनटीपीसी विंध्यनगर के मैत्री सभागार में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के नेतृत्व में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत साइबर सुरक्षा पर आधारित जागरूकता गीत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं पौध भेंट के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति ने अभियान की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि अभियान के दौरान जिलेभर में आयोजित रैलियों, कार्यशालाओं, नुक्कड़ नाटकों और जनजागरूकता कार्यक्रमों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए नागरिकों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने की अपील की।

मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर जागरूकता हर नागरिक की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। समारोह में साइबर जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं, अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि SAFE CLICK-2026 अभियान के तहत पिछले 15 दिनों में जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, बैंकों, अस्पतालों, उद्योगों, बाजारों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हजारों नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment