सिंगरौली। राज्य शासन की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सिंगरौली जिले के 20,792 हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹1,24,75,200 की पेंशन राशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के जरिए पेंशन राशि जारी की।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सिंगरौली जिले के 20,792 हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹1.24 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि सीधे डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। यह राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पन्ना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए जारी की गई। जिले के हितग्राहियों को कुल ₹1,24,75,200 की पेंशन राशि प्राप्त हुई। इससे वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को नियमित आर्थिक सहायता मिली, जिससे उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से पेंशन राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और समय पर लाभ सुनिश्चित हो रहा है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सिंगरौली में भी किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं पेंशन हितग्राहियों ने भाग लिया।
