होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सांप के डसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, बहन की हालत गंभीर।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, August 4, 2026 11:10 AM

बड़ागांव। थाना क्षेत्र के हरदौलपुर मोहल्ले में जहरीले सांप के डसने से एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

थाना क्षेत्र के हरदौलपुर मोहल्ले में जहरीले सांप के डसने से एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रात में मां के साथ सो रहे दो मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान 7 वर्षीय मयंक की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन प्रगति की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मजदूरी करने वाले प्रदीप कुशवाहा रविवार रात काम पर गए थे। घर में उनकी पत्नी नेहा अपने दोनों बच्चों के साथ सो रही थीं। तड़के करीब साढ़े तीन बजे बेटी प्रगति दर्द से चीख उठी। मां उसे संभाल ही रही थीं कि पास में सो रहा मयंक भी तेज दर्द से रोने लगा। कमरे की जांच करने पर वहां जहरीला सांप दिखाई दिया, जिसके बाद परिजनों और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद मयंक को बचाया नहीं जा सका। वहीं, प्रगति का उपचार जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर बेटे की मौत से बदहवास मां नेहा का विलाप हर किसी को भावुक कर गया। वह डॉक्टरों और ईश्वर से अपनी बेटी की जान बचाने की गुहार लगाती रहीं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment