मनोरजन डेस्क। सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंडोक ने राखी लंच की तैयारियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ‘गेट रेडी विद अस’ वीडियो में दोनों पहले सफेद टी-शर्ट और जींस में नजर आईं, जिसके बाद उन्होंने मेकअप करते हुए अपनी तैयारियों की झलक दिखाई।
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंडोक ने घर पर हुए राखी लंच की तैयारियों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की। दोनों ने मजेदार ‘गेट रेडी विद अस’ वीडियो में अपने तैयार होने का पूरा प्रोसेस दिखाया। वीडियो में दोनों पहले एक जैसी सफेद टी-शर्ट और जींस में नजर आईं और बाद में पेस्टल रंगों के खूबसूरत एथनिक आउटफिट में दिखाई दीं। सारा ने पाउडर ब्लू, जबकि सानिया ने बेबी पिंक रंग का पारंपरिक परिधान पहना। दोनों ने हल्का मेकअप, बिंदी और मिनिमल ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। सारा ने सिल्वर ब्रेसलेट पहना, वहीं सानिया ने ज्वेलरी को बेहद सिंपल रखा। वीडियो का कैप्शन ‘शांति बनाम अफरा-तफरी’ रखा गया, जो दोनों की अलग-अलग एनर्जी को दर्शाता है। मेकअप के दौरान दोनों डांस करती और मुस्कुराती भी नजर आईं। फैंस को सारा और सानिया की बॉन्डिंग के साथ उनका ट्विनिंग फैशन काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर तारीफ हुई।
