होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सौतेली बेटी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पिता समेत दो गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 4, 2026 9:52 AM

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चार वर्षीय मासूम बच्ची की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर दर्ज मुकदमे के बाद एक माह पूर्व दफनाए गए बच्ची के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जिले में चार वर्षीय मासूम बच्ची की कथित हत्या के मामले ने सभी को झकझोर दिया है। आरोप है कि सौतेले पिता ने बच्ची की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के अनुसार, बच्ची की मां ने शिकायत में बताया कि 10 साल पहले तलाक के बाद उसने चार माह पूर्व अखिलेश नामक व्यक्ति से विवाह किया था। शादी के बाद से आरोपी उसकी चार वर्षीय बेटी प्रिया के साथ मारपीट करता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति उस पर दूसरे पुरुषों से संबंध बनाने का दबाव डालता था। शिकायत के मुताबिक, 4 मई को आरोपी ने बच्ची को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाज के बहाने शव को कार में ले जाकर कांट थाना क्षेत्र स्थित अपने खेत में दफना दिया गया। महिला ने पहले भी शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने सीधे पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच कर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अखिलेश और उसके पिता सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एक माह पहले दफनाए गए बच्ची के शव को गुरुवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment