सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी अंतर्गत गन्नई गांव में ग्राम पंचायत भवन के पास झुरही-सरई मार्ग के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सीता प्रताप सिंह (25), पिता दशई सिंह, निवासी झुरहानार, पंचायत पोखरीटोला के रूप में हुई है।
सरई थाना क्षेत्र की बरका चौकी अंतर्गत गन्नई गांव में ग्राम पंचायत भवन के पास झुरही-सरई मार्ग के किनारे शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सीता प्रताप सिंह पिता दशई सिंह, निवासी झुरहानार, पंचायत पोखरीटोला के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को हाईवा वाहन से लाकर सड़क किनारे फेंका गया। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। सूचना मिलते ही एसडीओपी गायत्री तिवारी, सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मास्कोले सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
