सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा अधिनियम और भू-अर्जन से जुड़े लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 50 दिनों से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का दो दिवस के भीतर निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर गौरव बैनल ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देश दिए कि 50 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का दो दिवस के भीतर निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में लोक सेवा अधिनियम, भू-अर्जन और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण जैसे मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। साथ ही उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को आरआई व पटवारियों के साथ नियमित समीक्षा करने को कहा। कलेक्टर ने लोक सेवा अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों, साथ ही जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
