होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सीएसआर से सिंगरौली के किसानों को मिलेगा टेम्परेचर कंट्रोल पॉलीहाउस, आधुनिक खेती से बढ़ेगी आय

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 23, 2026 4:37 AM

सिंगरौली। जिले में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। कलेक्टर गौरव बैनल ने उन्नत किसानों के साथ बैठक कर आधुनिक उद्यानिकी खेती और खाद्य प्रसंस्करण को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों के समूहों और देवरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में सीएसआर मद से टेम्परेचर कंट्रोल पॉलीहाउस स्थापित किए जाएंगे।

जिले में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर गौरव बैनल ने उन्नत किसानों के समूह के साथ बैठक कर आधुनिक उद्यानिकी खेती एवं खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने बताया कि सीएसआर मद से किसानों के समूह तथा देवरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में टेम्परेचर कंट्रोल पॉलीहाउस स्थापित किए जाएंगे। इसके माध्यम से शिमला मिर्च, ब्रोकली, लेट्यूस जैसी उच्च मूल्य वाली सब्जियों का स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जा सकेगा, जो अभी अन्य राज्यों से मंगाई जाती हैं। केवीके में किसानों को इस तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने खाद्य प्रसंस्करण को भी आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए टमाटर सॉस, मशरूम पाउडर सहित अन्य मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपने का आग्रह किया। किसानों ने आधुनिक खेती को लेकर उत्साह जताते हुए अपने सुझाव भी साझा किए, जिन पर जिला प्रशासन ने आवश्यक तकनीकी सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment