कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने केंद्रीय सरकारी सेवा में कार्यरत युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष यादव निवासी भिवानी खेड़ा, हरियाणा के रूप में हुई है।
पौड़ी गढ़वाल जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने केंद्रीय सरकारी विभाग में कार्यरत युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष यादव निवासी भिवानी खेड़ा, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 3 जुलाई को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आशीष यादव ने युवती से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 69 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता के बयान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। विवेचना के बाद पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया।
