होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शादी के दिन युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर की खुशियां मातम में बदलीं

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 4, 2026 11:16 AM

सहारनपुर। जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शादी वाले दिन एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जिसकी शुक्रवार शाम बारात जानी थी। गुरुवार रात शादी की रस्में पूरी होने के बाद वह छत पर बने कमरे में सोने चला गया, लेकिन शुक्रवार सुबह देर तक नीचे नहीं आया। परिजन कमरे में पहुंचे तो अमित फंदे से लटका मिला।

जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शादी के दिन एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जिसकी शुक्रवार शाम बारात जानी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात घर में शादी की रस्में पूरी होने के बाद अमित छत पर बने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर अमित फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की सभी तैयारियां मातम में बदल गईं। बताया जाता है कि अमित पिछले छह वर्षों से रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में लुधियाना में तैनात था। ग्रामीणों के अनुसार वह अपनी शादी को लेकर काफी खुश और उत्साहित था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment