होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: स्कॉर्पियो-ट्रेलर टक्कर में 5 की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, April 25, 2026 9:39 AM

मऊ। जिले  में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई।

जिले में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार का चालक चलते समय झपकी ले बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर दूसरी लेन में जाकर खड़े ट्रेलर से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। मृतकों में गोरखपुर के रानीडीह गांव निवासी 60 वर्षीय विनय श्रीवास्तव, उनकी 58 वर्षीय पत्नी अर्चना और 27 वर्षीय बेटा कृतार्थ शामिल हैं। इसके अलावा दो चालक—20 वर्षीय रविन्द्र यादव और 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार—की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में वाहन को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment