होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शादी में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, April 25, 2026 5:41 AM

हापुड़। जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान तंदूर में थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान तंदूर में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को मुक्तेश्वरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एक युवक का वीडियो सामने आया, जिसमें वह रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाता दिखाई दे रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। थाना प्रभारी मुनीश प्रताप ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान नसीमउद्दीन के रूप में की गई और उसे बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment