सिंगरौली। देवसर में शासकीय आवास का कथित रूप से अनधिकृत उपयोग कर संचालित किए जा रहे ‘साई डायग्नोस्टिक सेंटर’ के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम देवसर श्री सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर के औचक निरीक्षण के दौरान सेंटर का संचालन पाया। इसके बाद प्रशासन ने डायग्नोस्टिक सेंटर के पूरे परिसर को आगामी आदेश तक सील कर दिया।
देवसर में शासकीय रेजिडेंशियल क्वार्टर में कथित तौर पर बिना वैध अनुमति संचालित किए जा रहे ‘साई डायग्नोस्टिक सेंटर’ पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को आगामी आदेश तक सील कर दिया। कार्रवाई एसडीएम देवसर श्री सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम के औचक निरीक्षण के दौरान की गई। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर के पीछे स्थित शासकीय आवास में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित पाया गया। प्रशासन के अनुसार, सेंटर संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले में सेंटर संचालक रामलौटन बैस को तीन कार्य दिवस में आवश्यक अनुमति एवं वैध दस्तावेज उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, संबंधित चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार गुप्ता के विरुद्ध भी नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। सील किए गए परिसर का सुपुर्दगी प्रभार सीएचसी देवसर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएल सिंह को सौंपा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भवनों एवं संसाधनों के अनधिकृत उपयोग तथा बिना अनुमति स्वास्थ्य संस्थान संचालित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
