होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर पर जंतर-मंतर में जश्न, छात्रों ने रखीं नई मांगें

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 25, 2026 10:28 AM

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल बन गया। छात्रों ने “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए, राष्ट्रगान गाया और नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए, राष्ट्रगान गाया और नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की तैयारी शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे, जहां वार्ता प्रस्तावित है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को आंदोलन की पहली बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब उनकी अगली मांगें हैं कि नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment