होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

“शक्ति दीदी” पहल को राज्य स्तर पर सम्मान, कलेक्टर रुचिका चौहान होंगी सम्मानित।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, April 21, 2026 8:06 AM

ग्वालियर।  ग्वालियर से शुरू हुई महिला सशक्तिकरण की पहल “शक्ति दीदी” अब पूरे प्रदेश में मिसाल बन गई है। इस नवाचार को “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” के लिए चयनित किया गया है। 21 अप्रैल को भोपाल में आयोजित समारोह में कलेक्टर रुचिका चौहान को सम्मानित किया जाएगा।

ग्वालियर से शुरू हुई महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल “शक्ति दीदी” को अब प्रदेश स्तर पर बड़ी पहचान मिल रही है। इस नवाचार को “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” के लिए चयनित किया गया है। 21 अप्रैल को भोपाल में आयोजित समारोह में कलेक्टर रुचिका चौहान को सम्मानित किया जाएगा। 2 जनवरी 2025 को शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, उपेक्षित और विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में रोजगार दिया गया। महज 5 महिलाओं से शुरू हुआ यह अभियान अब 112 महिलाओं तक पहुंच चुका है, जो सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका चला रही हैं। खास बात यह है कि अब पेट्रोल पंप संचालक खुद “शक्ति दीदी” की मांग कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्हाट्सएप ग्रुप और पुलिस गश्त जैसी व्यवस्थाएं की हैं, जिससे उन्हें सुरक्षित माहौल मिल रहा है। इस पहल से जुड़ी महिलाओं ने इसे अपने जीवन में बड़ा बदलाव बताया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment