होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शराब के नशे में पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, August 22, 2026 5:50 AM

पीलीभीत। बीसलपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा नौगवां गांव में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। शराब के नशे में घर पहुंचे पिता अजय पाल गंगवार ने कहासुनी के बाद अपनी 20 वर्षीय बेटी अंशिका की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर में लगने से अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई।

बीसलपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा नौगवां गांव में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। शराब के नशे में घर पहुंचे अजय पाल गंगवार की 20 वर्षीय बेटी अंशिका से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से बेटी के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ राहुल पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment