मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूर नगर हाल्ट स्थित शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद नशे में धुत कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
देखे वीडियो-
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूर नगर हाल्ट स्थित शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने युवक के कपड़े उतारकर उसे बीच सड़क पर अर्धनग्न कर दिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। युवक को बेरहमी से पीटे जाने के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
