होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी पर्व, पुलिस की रही कड़ी निगरानी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, September 5, 2026 6:30 AM

सिंगरौली। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन्मोत्सव और मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन्मोत्सव एवं मटकी फोड़ आयोजन किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पर्व को लेकर सिंगरौली पुलिस ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर दुधमनिया पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश-निकास, पार्किंग, यातायात और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी, थाना प्रभारी बरगवां अनिल पटेल और यातायात थाना प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। नदी-नालों और बढ़े हुए जलस्तर वाले क्षेत्रों में भी लोगों को सावधानी बरतने तथा जलधाराओं के पास नहीं जाने की समझाइश दी गई। पुलिस की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से जन्माष्टमी पर्व जिलेभर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस ने आयोजन समितियों और नागरिकों के सहयोग के लिए आभार जताया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment