होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी, 2 की मौत, कई घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 23, 2026 6:46 AM

सीतापुर। जिले के संदना क्षेत्र में गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस मोटरसाइकिल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

जिले के संदना क्षेत्र में गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस मोटरसाइकिल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश से करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर बस नैमिषारण्य और मिश्रिख दर्शन के बाद लखनऊ लौट रही थी। इसी दौरान मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा पलटी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक प्रकाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बस में सवार टूर आयोजक शिव कुमार ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक यात्री की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment