होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिलेंडर ब्लास्ट से धधका जियावन बाजार, चंद मिनटों में राख हुईं छह दुकानें।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 4, 2026 7:46 AM

सिंगरौली। जियावन बाजार में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चाय-नाश्ते की दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। जोरदार धमाके के साथ लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की छह गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया।

जिले के जियावन थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में छह गुमटियां जलकर राख हो गईं। हालांकि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बाजार क्षेत्र में संचालित एक चाय-समोसे की दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते दुकान में आग लग गई और आग ने आसपास की अन्य गुमटियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने के कारण छह गुमटियों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और दुकानदार तत्काल आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण अधिकांश सामान को बचाया नहीं जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण नुकसान को पूरी तरह नहीं रोका जा सका। हादसे के बाद प्रभावित व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गई।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment